24hnbc आप के बड़े नेता फाइव स्टार वाले, नहीं देते आम कार्यकर्ता पर ध्यान
Monday, 28 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, नवंबर 29।
आप राजनीतिक दल की छत्तीसगढ़ इकाई को भंग हुए 1 माह से ज्यादा हो चुका, ऐसा कोई भी राजनीतिक दल जो 340 दिन बाद विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा रखता हो वह अपने संपूर्ण राज्य इकाई को 1 महीने से भंग रखे इससे पता चलता है कि उसके प्रदेश नेतृत्व, और प्रदेश नेतृत्व के ऊपर प्रदेश प्रभारी के मन में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों को लेकर क्या सोच है। अपनी पार्टी के अंदरूनी झगड़ों को ना सुलझा पाने का परिणाम दिलीप अग्रवाल जो स्वयं को आप पार्टी के आंदोलन प्रभारी बताते हैं का यूट्यूब इन दिनों खूब सुना जा रहा है उन्होंने लगभग 5 मिनट से ऊपर का एक रिकॉर्डिंग यूट्यूब में डाला हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आप पार्टी के नेता दिल्ली से आते हैं, फाइव स्टार होटल का मजा लेते हैं बड़े पूंजीपति कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और आम सड़क पर संगठन को जिंदा करने वाले कार्यकर्ता की उपेक्षा करते हैं।
आप की राजनीति के जानकार कहते हैं कि प्रारंभ में तो यह राजनीति के दल एमआर और एसआर वालों का था और वे कारपोरेट मार्केटिंग के सिद्धांतों पर अपनी राजनीति की क्लास लगाते थे बाद में हाईकमान के निर्देश के तहत स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग की योजनाओं को आधार बनाकर काम शुरू किया। बिलासपुर के आसपास कुछ उद्योग हैं और पिछले 2 साल में बड़ी उद्योगों की जनसुनवाई भी हुई है। इस कारण यह विषय भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का कार्यक्षेत्र बन गया है। दिलीप अग्रवाल नाम के कार्यकर्ताओं ने जो वीडियो डाला है वह भी जनसुनवाई के विरोध वाला कार्यकर्ता दिखाई देता है। लगता है कि पार्टी हाईकमान ने पहले उसे जनसुनवाई पर ग्रामीणों को एकत्र करने का काम दिया और बाद में पीछे हट गया सो कार्यकर्ता की नाराजगी स्वाभाविक है। पर अब जब राज्य में चुनाव को 340 दिन बचा है ऐसे में राज्य इकाई लगभग 2 महीने से वेंटीलेटर पर पड़ी रहे कैसे संभव है. ...... छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता सब के सब गुजरात भी नहीं जा सकते तब छत्तीसगढ़ में तो ऐसे कई विषय हैं जिन पर रोज ही जनसंपर्क किया जा सकता है और इस काम में आप के नेता पिछड़ते नजर आ रहे हैं।