अमित बीमार जोगी जन अधिकार यात्रा फिलहाल स्थगित अमित जोगी जब भी चले भाजपा के लिए चले ..... टांकेश्वर पाटले
Sunday, 27 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, नवंबर 28।
इसी महीने 8 तारीख को बिलासपुर स्थित कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी के आवास पर मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी ने जोगी जन अधिकार यात्रा निकालने का ऐलान किया। यह यात्रा अमित जोगी के नेतृत्व में ही शुरू होनी थी और 26 तारीख को बिलासपुर मस्तूरी ब्लॉक मल्हार डिंडेश्वरी मंदिर रामगढ़ से शुरू हुई। आज जानकारी मिली की 27 तारीख की रात अमित जोगी का स्वास्थ्य उतना साथ नहीं दे रहा है कि वह 10- 15 किलोमीटर पैदल चल सके, फिलहाल यात्रा स्थगित है।
जब मल्हार से यात्रा शुरू हुई तो अमित जोगी ने कांग्रेस भाजपा पर जोरदार आरोप लगाए जिसमें वादाखिलाफी मुख्य थी। अमित जोगी के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह आम जनता जानती है फिर भी मस्तूरी में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं पर इस सब से पहले टांकेश्वर पाटले ने अमित जोगी के आरोपों का खंडन किया और उन्हें याद दिलाया कि कैसे वे और उनके पिता कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम करते रहे।
कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया पार्टी में पद दिए, राज्यसभा में स्थान दिया छत्तीसगढ़ का पहला मुख्यमंत्री बनाया आज भाजपा जिस तरीके से विधायक खरीदती है उसकी शुरुआत तो छत्तीसगढ़ में 2003 में अजीत जोगी जी ने की थी।
टांकेश्वर पाटिल ने कहा कि मस्तूरी, मल्हार का क्षेत्र मिनीमाता के आदेशों पर चलने वाला क्षेत्र है और यहां अमित जोगी का छल कपट नहीं चलने वाला टांकेश्वर पाटले ने यह भी याद दिलाया कि कैसे अजीत जोगी ने जेसीसी गठन के बाद मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेसियों को बरगलाया और टिकट के बहाने से अपने पास बांधा बाद में बसपा से गठबंधन किया और बेल तरह के स्थान पर मस्तूरी समझौते के तहत बसपा को दे दी। इसी तरह उन्होंने बेलतरा में भी भाजपा को लाभ पहुंचाया। कभी ना जीतने वाले कभी ना जीत सकने वाले मित्र अनिल टाह को टिकट दी और भाजपा को लाभ पहुंचाई परिणाम सब जानते हैं बेलतरा और मस्तूरी दोनों जगहों पर भाजपा जीती बदले में भाजपा ने 2 सीट जोगी जी को दी जिसमें मरवाही और कोटा है।
टांकेश्वर पाटले ने 24 hnbc के साथ बात करते हुए तार्किक रूप से जेसीसीजे की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाया कहा जब जब अमित जोगी ने पदयात्रा की उन्होंने पार्टी हित से ज्यादा अपना और अपने परिवार का हित साधा यही कारण है कि इस बार जब उनकी यात्रा शुरू हुई तो मुट्ठी भर लोग भी उनके साथ हैं।