24hnbc सिरगिट्टी गुरुद्वारे के सामने चल रही 5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग, दाम एक नंबर से भी एक 14000 रु. वर्ग फुट
Monday, 21 Nov 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर 21 नवंबर 2022 । वैध प्लाटिंग के मामलों में नगर पालिक निगम बिलासपुर की अधिकांश कार्यवाही मोपका, चिल्हाटी क्षेत्र में होती हैं वह भी दिखावटी । इन दिनों सिरगिट्टी गुरुद्वारे के सामने अवैध तरीके से 4 से 5 एकड़ जमीन पर प्लाटिंग का काम जबरदस्त चल रहा है। जो लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं वे पूर्व में भी गणेश नगर, चुचूहीया पारा, क्षेत्र में बड़ी कालोनियां बना चुका है जिनमें बनाने के बाद से आज तक समस्याएं ही समस्याएं हैं। सिरगिट्टी के जिस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का काम किया जा रहा है वहां, अवैध प्लाट का रेट भी 14 सौ से 15 सौ के बीच बेचा जा रहा है। प्लाटिंग क्षेत्र में खंबे गिरा लिए गए हैं और आने वाले समय में उन्हें उन्हें रोड किनारे लगा भी लिया जाएगा कुछ ही दिन में निजी ठेकेदार बिजली का तार भी खींच देगा जिससे आम जनता को प्लाटिंग के वैध होने का भ्रम होता है। सिरगिट्टी क्षेत्र के पार्षद पर भी अवैध कॉलोनी निर्माण, टुकड़ों में प्लॉट बेचना का आरोप लगते हैं ऐसे में जिस निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर भी अवैध प्लाटिंग के आरोप लगेंगे वह अपने ही पार्षद ही क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का काम कैसे रुकेगा सो इस क्षेत्र में रेलवे के कर्मचारी 14 सौ में भी अवैध प्लाटिंग का टुकड़ा लेकर स्वयं को धन्य पाते हैं। प्लाटिंग से जोन कार्यालय की दूरी आधे किलोमीटर से भी कम है।