24 HNBC News
24hnbc नगर विधायक ने सोटा परंपरा का निर्वहन करते हुए मनाया गौरा -गौरी पर्व
Wednesday, 25 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

छत्तीसगढ़/बिलासपुर । नगर विधायक शैलश पांडेय गौरा गौरी त्यौहार मनाने आज शहर के कई क्षेत्रों में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने लोगो के साथ मिलकर गौरा गौरी की पूजा की। वहीं विधायक ने वर्षों पुरानी सोटा परंपरा का भी निर्वहन किया । सौटा हाथ में मारने की पुरानी परंपरा है सोटा कुश का बना होता है। ग्रामीणों को मानना है परंपरा अनुसार सोटा से मार खाने वाले व्यक्ति पर देव चढ़ते हैं, और सोटा मारने वाला व्यक्ति बैगा जाति का होता है । ऐसा माना जाता है सोटा से मार खाने से व्यक्ति के कष्ट व पाप कम होते हैं। इस दौरान विधायक महाराणा प्रताप नगर नारियलकोठी दयालबंद मे गौरागौरी पूजन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह मे भोलेनाथ, गौरी भैरवबाबा की परँपरागत पूजा अर्चना कर मांदर बजाते हुए दिखे।।स्थानीय नागरिकों को बधाई दी एवँ उनकी स्थानीय समस्याओं को सुनी।