24 HNBC News
24hnbc हेरिटेज फेस्टिवल 2022 त्रिपुरा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना
Thursday, 17 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - 
बिलासपुर, 18 नवंबर 2022 । चुड़ामणि यादव अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा योजना एवं पुर्व कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना ) शासकीय महाविद्यालय जोबी एवं राष्ट्रीय युवा योजना के भूपेंद्र महंत जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ की टीम त्रिपुरा के लिए रवाना हुऐ l 
त्रिपुरा राज्य दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर त्रिपुरा सरकार के सांस्कृतिक विभाग और स्वर्ण जयंती समिति एवं युवा विकास केंद्र के साथ कई अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्था मिलकर त्रिपुरा राज्य के स्वर्ण जयंती को केंद्रित कर हेरिटेज फेस्ट 2022 का आयोजन कर रही है जिसमे लग भग पुरे भारत के सभी राज्यों के साथ भारत के पडोसी तीन चार देशो के युवा साथी इसमें सम्मिलित हो रहे है जिसमे भारत और अन्य देशों के संस्कृति सभ्यता एवं अंतर्राष्ट्रीय एकता का समागम त्रिपुरा के इस हेरिटेज फेस्ट 2022 मे होगाl 
यह कार्यक्रम त्रिपुरा राज्य के राजधानी अगरतला मे आयोजित हो रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के शाश्कीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाव से मनीष टांडेकर,विनोद टेम्बुकर, अभिषेक भट्टाचार्य,ललित साहू,नोबेल साहू, मुस्कान गायकवार्ड,टिकेश्वरी देवांगन,शालिनी देवांगन ,दिव्या, भूमिका भारती।, धमतरी से वेदमला साहू वासुदेव साहू कांकेर से सत्रुघन यादव दीपिका यादव और डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर से प्रखर दुबे एवं सरगुजा से विकास प्रजापति है  
 छत्तीसगढ़ की टीम त्रिपुरा मे आयोजित होने वाले हेरिटेज फेस्ट मे अपनी छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं सभ्यता का प्रदर्शन करेंगे l