24 HNBC News
24hnbc मिश्रा के सामने नतमस्तक केंद्र, फिर मिला सेवा विस्तार
Thursday, 17 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 18 नवंबर 2022। 61 साल के संजय मिश्रा निर्देशक ईडी को फिर से 1 साल का सेवा विस्तार मिल गया। वे 1984 बैच के आयकर केडर के राजस्व सेवा अधिकारी हैं पहली बार 19 नवंबर 2018 को एक आदेश के जरिए 2 साल की अवधि के लिए ईडी निर्देशक नियुक्त किए गए थे। कब से तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उन्हें और सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा हालांकि नवंबर 2021 में केंद्र द्वारा जारी अध्यादेशों के बाद उनका कार्यकाल फिर 1 साल बढ़ाया गया था। अब 18 नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया है। 13 नवंबर 2020 के एक आदेश द्वारा नियुक्ति पत्र को केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रभाव से संशोधित किया गया था और 2 साल के उनके कार्यकाल को 3 साल के कार्यकाल में बदल दिया गया केंद्र के 2020 के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई जिसमें विस्तार आदेश को बरकरार रखा था लेकिन साथ ही यह भी कहा गया था कि मिश्रा को आगे कोई विस्तार नहीं दिया जा सकता। 
गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि संजय कुमार मिश्रा विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कई मनीलांड्रिंग मामले को देख रहे हैं। कम से कम 16 ऐसे मामले हैं जो विपक्षी नेताओं पर चल रहे हैं और उनकी जांच संजय मिश्रा की अगुवाई में हो रही है।