24hnbc आज का पंचांग 18 नवंबर 2022, शुक्रवार
Thursday, 17 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 9 बजकर 34 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 8 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक।
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 27, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 03, रवि-उल्सानी-22, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 नवंबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 9 बजकर 34 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 8 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
वैधृति योग अर्धरात्तोत्रर 1 बजकर 10 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण प्रातः 9 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 5 बजकर 29 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 18 नवंबर 2022 : सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 नवंबर 2022 : शाम 5 बजकर 26 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 18 नवंबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 04 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 18 नवंबर 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 37 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक। भद्रा काल रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक।
आज का उपाय : पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)