24hnbc ऋचा जोगी को मिला एनसीपी का साथ, सत्ता का दुरुपयोग कर रही दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टी
Wednesday, 16 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 17 नवंबर 2022 । जोगी जाति मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी पर दर्ज एफआईआर के मामले में आज एनसीपी ने खुलकर अपना पक्ष रखा, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिसवास ने ऋचा जोगी पर हुई एफआईआर को गलत करार देते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस की सरकार और केंद्र की सत्ता पर आसीन भाजपा की सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है । क्षेत्रीय पार्टियों के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में खलबली मची हुई है इसलिए अलग-अलग हथकंडे अपनाकर क्षेत्रीय पार्टियों के जन नेताओं को डराने का काम किया जा रहा है। चुनाव आते ही अपनी हार का डर दोनों पार्टियों को सताने लगा है इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है इसे लेकर एनसीपी ऋचा जोगी के साथ खड़ी हुई है। निलेश बिसवास ने कहा कि, आखिर क्यों चुनाव के समय ही जाति समेत अन्य मामले सामने आते हैं इससे साफ है कि क्षेत्रीय पार्टियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर राष्ट्रीय पार्टियों में कौतूहल मचा हुआ है जोगी जाति मामले पर जो छानबीन कमेटी बनाई गई है उसका राज्य सरकार दुरुपयोग करती नजर आ रही है जबकि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को राजधर्म का पालन करना चाहिए लेकिन चुनाव में हार के डर से वे ऐसा नहीं कर रहे हैं ।