24hnbc लिस्टिंग आफ्टर टू वीक, डोलो का अनिवार्य पर्चा
Wednesday, 16 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 17 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का एक कोट इन दिनों परिसर में चर्चा का विषय बना है । पूरी बहस तर्क सुन लेने के बाद, जस्टिस साहब लिस्टिंग आफ्टर टू वीक का डायलॉग बड़ी शालीनता से देते हैं। ऐसा जब बार-बार हो रहा है तो एक अधिवक्ता महोदय ऊंचे स्वर में कह रहे थे कि जब सब सुन लिया है तो निर्णय दे दे। हमारा आगे जाने का रास्ता बना दे, पर जस्टिस महोदय ने तब भी लिस्टिंग आफ्टर टू वीक का जुमला लिखा दिया लोगों का कहना है कि लगता है लिस्टिंग आफ्टर टू वीक डॉक्टर साहब के द्वारा लिखी जाने वाली डोलो टेबलेट हो गई है खाना हो ना खाना हो बुखार हो ना हो डोलो लेनी होगी।