24hnbc महिला सशक्तिकरण के प्रतिक हैं बिरसा मुंडा ...... वाणी राव
Monday, 14 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर 15 नवंबर 2022 । आज दिनांक 15 नवंबर 2022 को जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा जन्म उत्सव का आयोजन किया गया उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ उषा तिवारी प्रोफ़ेसर ई राघवेंद्र राव महाविद्यालय बिलासपुर विशिष्ट अतिथि श्रीमती संध्या तिवारी पार्षद एवं एमआईसी मेंबर बिलासपुर, जितेंद्र पाटले जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन, सुरेश दिवाकर प्राध्यापक दिल्ली पब्लिक स्कूल बिलासपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणी राव पूर्व महापौर बिलासपुर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें पूजा देवांगन द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं पिंकी साहू ने बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी बातों प्रस्तुत किया एवं श्वेता विश्वकर्मा गीतांजलि साहू फरीदा बानो श्रुति गुप्ता गौरी गंधर्व ने भी बिरसा मुंडा पर निबंध प्रस्तुत किए। सुरेश दिवाकर ने बिरसा मुंडा के द्वारा जन संगठन अंग्रेजों के जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ विद्रोह को विस्तार से बताएं साथ ही कबीर जी के दोहे के माध्यम से लोगों को मानवता के ऊपर चर्चा किए। जितेंद्र पाटले ने बिरसा मुंडा को स्मरण करते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का आवाहन किए एवं ऐसे और भी जननायक को याद करते हुए उनके बलिदानों को याद किए । डॉ उषा तिवारी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जैसे जननायक हमारे प्रेरणा स्रोत हैं उनके नक्शे कदम पर चल कर हम परिवर्तन की एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं ऐसे महापुरुषों की जयंती से हमें देश के लिए समाज के लिए एवं दलित पीड़ितों के लिए उत्थान हेतु सोचने और कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। वाणी राव पूर्व महापौर ने समस्त शिक्षार्थियों को बिरसा मुंडा जन्म उत्सव की बधाई देते हुए उनके किए गए कार्यों को विस्तार से बताए व महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य अशोक जयसवाल निदेशक जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से कर स्वागत वक्तव्य दिये कार्यक्रम में राजेश जायसवाल प्रोग्राम ऑफिसर मनोज पांडे अकाउंट ऑफीसर रोहनी साहू कंप्यूटर ऑपरेटर अंजली मिश्रा सहित 223 शिक्षार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन आभार विनोद सिंह ने किया।