24hnbc विद्युत कलेक्शन सेंटर लूट कांड का पर्दाफाश 7 में 6 आरोपी गिरफ्तार
Tuesday, 15 Nov 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 15 नवंबर 2022। सोमवार शाम 7:00 बजे कोई विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर लूट कांड का 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर 11 लाख 70 हजार की रकम बरामदगी करके बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों को यह बता दिया कि यदि वह चाहे तो ना केवल अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जा सकता है। बल्कि वारदात को रोका जा सकता है। घटना में शामिल 7 आरोपी में से 1 को छोड़ बाकी को पकड़ लिया गया। लूट कांड किसी संगठित गिरोह का काम नहीं था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा कि विद्युत मंडल के भी कलेक्शन सेंटर पर ऐसी घटना ना हो के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जहां लूट हुई उस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।