24hnbc बच्चे आने वाले कल का भविष्य.... डॉक्टर जायसी
Monday, 14 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर , 15 नवंबर 2022 । मस्तूरी क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार की स्कूल एमडीएम पब्लिक स्कूल मल्हार में स्कूल छात्रों के लिए बाल दिवस में बाल मेला का आयोजन किया गया, बच्चे आने वाले कल के सुनहरा भविष्य है,प्राथमिक एवम मिडिल स्तर की शिक्षा आगे बढ़ने की बुनियाद है,जितनी अच्छी बुनियाद होगी उतने अच्छे उनके भविष्य की सफलता उनके करीब होगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ प्रेमचंद जायसी, उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी मस्तूरी आदरणीय नूपुर उपाध्याय और स्कूल के संचालक भागबली धृतलहरे सहित स्कूल के समस्त स्टाफ व स्कूली बच्चों के पालक सभी बाल दिवस में शामिल होकर बच्चों को प्रोत्साहन किए एवं बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया।