24hnbc आज का पंचांग 15 नवंबर 2022
Monday, 14 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र सायं 4 बजकर 13 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ।
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 24, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 30, रवि-उल्सानी-19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 नवम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु ।
राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र सायं 4 बजकर 13 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 15 नवंबर 2022 : सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 नवंबर 2022 : शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 4 बजकर 13 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 43 मिनट से दोपहर 4 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 04 बजकर 38 मिनट तक।
आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)