24 HNBC News
24hnbc प्रदेश की शांति प्रिय जनता, नेताओं की अमर्यादित भाषा से व्यथित है. ..... प्रदेश प्रवक्ता एनसीपी
Sunday, 13 Nov 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 13 नवंबर 2022। नगर विधायक द्वारा चाकू को धार देने वाली फोटो और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री द्वारा हम ललकार से नहीं घर में घुस कर मारते हैं, जैसा बयान पर एनसीपी प्रवक्ता निलेश बिसवास ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक विरासत शांति व सद्भावना वाली है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस के नेताओं की अमर्यादित भाषा और संकेतात्मक फोटो बता रहे हैं कि दोनों राजनीतिक दल किस तैयारी में लगे हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जंगलों में दोनों ही दल पर यह आरोप लगता है कि नक्सल समस्या को यह जिंदा रखना चाहते हैं। कई बार तो इन्हीं के नेता एक दूसरे दल के नेता की नक्सली घटना में मौत के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हैं। झीरम के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री रमन सिंह और कुछ ने उस समय के विधायक वर्तमान के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा पर गंभीर आरोप लगाए ऐसा लगता है कि जंगल की रक्तरंजित राजनीति मैदानी क्षेत्र में भी आ जाएगी, तभी तो अमेठी से आई हुई नेता घुस के मारने की बात सार्वजनिक रूप से करती हैं। उन्हें महिलाओं की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, 15 साल भाजपा का शासन और छत्तीसगढ़ की दुर्दशा, शोषण नहीं दिखता। घुसकर मारना कहकर किसे डरा रही हैं। 
दूसरी ओर नगर विधायक सार्वजनिक रूप से चाकू को धार दे रहे हैं किसके लिए हारा हुआ नेता अमर्यादित टिप्पणी करें पर यहां तो पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। ऐसे में जनता बड़े राजनीतिक दलों से क्या उम्मीद करें. ....?