24 HNBC News
24hnbc नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने, हुंकार रैली करें स्मृति ईरानी.... शैलेश पांडेय
Wednesday, 09 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हूंकार का रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर आ रही है। लेकिन उनके आने के पहले ही नगर विधायक शैलेष पांडेय ने तंज कसा है।
उन्होंने ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर में हुए नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करनी चाहिए। जिससे मृतक महिलाओं को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे केवल धारावाहिक सीरियल की तरह रोल अदा करने बिलासपुर आ रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नसबंदी, गर्भाशय और आंख फोड़वा कांड हुए, लेकिन तब भाजपाई चुप्पी साधे रहे। जब पेट्रोल-डीजल के कम थे तब महंगाई के नाम पर सिलेंडर सिर पर उठाकर हाय तौबा कर रहीं थीं। आज जब सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल का दाम आसमान पर है तो चुप्पी साधे हुए हैं। इन दिनों महंगाई चरम पर है, क्या यह सही है। महंगाई पर भाजपाइयों क्यों नहीं बोल रहे हैं।