24 HNBC News
24hnbc किसानो के मसले पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित
Wednesday, 25 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

भुवनेश्वर, विधानसभा शीत अधिवेशन में आज सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही परी मृत्यु प्रसंग को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही विरोधी पार्टी के विधायक सदन में हो हल्ला करने के साथ ही कृषि मंत्री अरुण साहू के इस्तीफे की मांग की। बैनर दिखाकर भाजपा के विधायक प्रतिवाद किए। कृषि मंत्री के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी किया। इससे परेशान होकर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने सदन की कार्यवाही को मुलतवी घोषित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने मंत्री अरूण साहू को बहिष्कार करने की मांग की है। भाजपा विधायक ने कहा है कि यदि मंत्री को बहिष्कार नहीं किया गया तो हम सदन को नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए क्राइमब्रांच जांच का निर्देश भर दे देने से काम नहीं चलेगा। क्योंकि इससे पहले भी इस तरह के कई बार निर्देश दिए गए हैं मगर कोई लाभ नहीं हुआ है। भाजपा के विधायकों ने बंधुआ मजदूर प्रसंग पर भी राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया। भाजपा विधायकों ने कहा कि बंधुआ मजदूरी समस्या सबसे बड़ी महामारी है। इन मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और वे भगवान भरोसे अपना जीवन यापन कर रहे हैं।