24hnbc छत्तीसगढ़ में क्या होगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव नेताओं के बयान हुए तल्ख
Tuesday, 08 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 9 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हवायें चंद्र ग्रहण के दिन से सर्दी में भी गर्म उठी हैं । मध्य प्रदेश स्थित धार्मिक नगरी अमरकंटक में इन दिनों जबरदस्त वाहन चेकिंग चल रही है 11 गाड़ी का नंबर नोट किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ जाने वाले आने वाले सब पर मामा की पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर, और कहीं बिना यूनिफार्म पहन कर नजर रखी हुई है। आश्रम पर भी नजरें हैं कल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बयान देकर कहा कि 15 दिन में ईडी पूर्व मुख्यमंत्री नान घोटाले की जांच करें अन्यथा वे कोर्ट जाएंगे। तीसरी खबर अपुष्ट सूत्रों से है छत्तीसगढ़ में एक केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी बड़ी संख्या में फिर से आ गए हैं ऑपरेशन कब कहां होगा इस बात का इंतजार है पर नेताओं का बयान आपस में इशारा कर रहा है कि इस बार मामला नेताओं का नहीं नेता पुत्रों का है और सब कुछ बॉक्साइट खदान से जुड़ा है।