24 HNBC News
24hnbc सीपी से कुंदन कहां जा रहा है छत्तीसगढ़िया सबले. ......
Monday, 07 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 8 नवंबर 2022। नवंबर माह के 5 तारीख से 8 तारीख के बीच 4 दिनों के भीतर न्यायधानी के उच्च वर्ग और मध्यम वर्ग ने दो कार्यक्रम देखें। एक में चैरिटी के नाम पर 6 गानों का 54 लाख भुगतान हुआ बताया जाता है पड़ोसी के चूल्हे से आग लेने की संस्कृति कब से छत्तीसगढ़ की हो गई, पर शहर के उच्च वर्ग ने इस संस्कृति पर जमकर स्टेज शेयर किया। 
कल्याणार्थ होने वाले कार्यक्रम में जब तक शराब न पड़ोसी जाए तो, हजारों की टिकट क्यों बीके शहर के टॉप ब्यूरोक्रेट्स, निर्वाचित सम्मानित जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकर पीने का सौभाग्य भले ही पैसा देकर मिले पर कौन नहीं लेना चाहता ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के मोरल वॉल्यू घर पर रख दिए जाते हैं। जिस कलाकार को राजधानी का प्रशासन फालो गॉड नहीं देता उसे न्यायधानी में लाने से लेकर विदा करने तक पूरा राजकीय सम्मान मिल जाता है। आखिर हम मेहमान नवाजी करना जानते हैं। 
शहर के पढ़ने लिखने वाले शिक्षा संस्थानों से सरोकार रखने वाले युवक-युवतियों को 7 तारीख दिन सोमवार को कुंदन से दमकते राजमहल में गेट टु गेदर का मौका मिला । कराने वाले युवा जिला बदर जैसे आदेश को मानकर तपकर कुंदन होकर निकले हैं। नारे इवेंट व्यापार से लगते हैं, आकाश नहीं आंधी है यहां समझ ही नहीं आता जिनके चौपाटी में शहर का 1 थाना आधा दर्जन बाद दबिश दे चुका है जो राज्य के मुखिया द्वारा हुक्का निषेध कानून का उल्लंघन रोज करता हो अवैध चखना जिसका मूल व्यवसाय हो उसे वह कौन सा वर्ग है जो अपना रोल मॉडल मानता है। साफ दिखाई दे रहा है मुंद्रा से उड़ती हवाएं बिलासपुर के मौसम को खराब कर रही है और जिन पर बातों का खुलासा करने की जिम्मेदारी है वह स्टार गायक के साथ सेल्फी सेशन करके फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें जितना पसंद कुंदन है उतना ही पसंद सीपी है यह लोकतंत्र के 3 खंभों का ऐसा गठजोड़ है जिसके भरोसे उच्च नैतिक मूल्यों वाले समाज को तो भूल ही जाएं सामान्य नैतिक मूल्य वाले समाज भी नहीं बन सकता। पर यही न्याय धानी की 2022 की सच्चाई है।