24hnbc केंद्र की बैसाखी पर भाजपा की हुंकार क्यों..... डॉक्टर कराडे
Monday, 07 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 नवंबर 2022। दिल्ली से लेकर गुजरात तक में महिलाओं की अस्मिता का मजाक उड़ाने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ में 11 तारीख को हुंकार रैली करने वाली है। यह रैली विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा की जा रही है। बिलासपुर की हुंकार रैली पर आप पार्टी की नेत्री डॉक्टर कराडे ने भाजपा से यह पूछा है कि 15 साल के शासन के दौरान क्या प्रदेश में एक भी ऐसा महिला नेतृत्व तैयार नहीं हो सका जो आंदोलन करने के लिए केंद्र का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में तो हमेशा कथनी और करनी का अंतर है इन्हें भगत सिंह अपने घर में नहीं पड़ोसी के यहां चाहिए और यही हाल महिला स्वाभिमान, महिला अस्मिता के नारों का है। यह सामाजिक जीवन में शुचिता का इतना पालन करते हैं इनके नेता अन्य राजनीतिक दल के महिला नेत्रीयों पर इतने ऊंचे कटाक्ष करते हैं कि इससे इनकी मना: स्थिति समझी जा सकती है । 15 साल तक शासन में रहकर सत्ता भोगी भाजपा को अब छटपटाहट हो रही है और इनके नेता केंद्र के दम पर छत्तीसगढ़ में आंदोलन करना चाहते हैं जैसा 2002- 2003 में किया गया किंतु अब छत्तीसगढ़ की जनता के सामने एक सशक्त विकल्प है और आप पार्टी ऐसा विकल्प है जिसे दिल्ली और पंजाब में जांचा परखा और खरा पाया, ऐसे में बैसाखी ओ वाला आंदोलन चलाकर बिलासपुर की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।