24hnbc युवा कांग्रेस दो गुट का झगड़ा पहुंचा थाने, सामाजिक ओहदेदार ने दबाव बनाकर फिर कराया समझौता
Sunday, 06 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 7 नवंबर 2022। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का झगड़ा समझौता टूटने के उपरांत मस्तूरी थाने पहुंचा और फिर समझौता हो गया। पूरे प्रकरण में 1 वर्ग के सामाजिक नेता निर्वाचित जनप्रतिनिधि की डबल क्रॉस की नीति अब चर्चा का विषय बन गई है। वहीं जन चर्चा यह भी है कि समाज के इस अगुआ ने एक पक्ष के युवा को उसके पिता जो 1 ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं के सामने अपमानित भी किया। सूत्र बताते हैं कि युवा कांग्रेस के चुनावी रिजल्ट आने के पूर्व से ही मस्तूरी के दो ग्रुप के बीच वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच एक ग्रुप के सदस्य पर्यटन के लिए बाहर गए थे तब मल्हार स्थित गेस्ट हाउस में समझौता वार्ता कर ली गई जिस नेता की उपस्थिति में समझौता वार्ता हुई थी उसे लक्षित करते हुए युवा नेता ने अपना स्टेटस पर मुहावरे में कुछ लिख दिया नेता जी को और गांव के कुछ कुलीन माने जाने वाले वर्ग को यह रास नहीं आया तब थाने में बिना लिखित शिकायत के केवल मौखिक निवेदन पर सभी पक्षों को बुला लिया गया और समाज के अगुआ होने का दावा करने वाले जिले की पंचायत के निर्वाचित सदस्य नेता ने अपनी ओहदेदारी दिखाने में कोई कोर कसर नहीं रखी है।
इस संदर्भ में मस्तूरी थाने की टीआई ने थाना परिसर के अंदर मारपीट से इनकार किया है पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात को स्वीकार किया। क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि इस बात की संभावना कम ही है की उभय पक्ष समझौते पर कायम रहेंगे मामले के तनावपूर्ण हो जाने के पूरे आसार हैं।