24hnbc 117 किसानों का रकबा घटा नहीं शून्य हो गया
Sunday, 06 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 7 नवंबर 2022। मस्तूरी ब्लाक के ग्राम विद्याडीह, कुटेला, बिनैका, डगनिया के लगभग 117 किसान इन दिनों बेहद परेशान हैं उनकी परेशानी का कारण धान खरीदी से जुड़ा है। सेवा सहकारी समिति विद्याडीह पंजीयन क्रमांक 688 में उनका धान का रकबा कम नहीं हुआ बल्कि शून्य हो गया है। ऐसा तब हुआ है जब उनके ऊपर बैंक का कर्जा भी है ऐसे सभी किसान आज अपनी परेशानी बताने एसडीएम कार्यालय मस्तूरी पहुंचे थे उन्होंने 1 सैकड़ा से ज्यादा किसानों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एसडीएम को दिया।