24 HNBC News
24hnbc 30 को कार्तिक पूर्णिमा क्या उपाय करने से मिलेगा धन लाभ
Wednesday, 25 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

1. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पीपल के वृक्ष पर निवास रहता है। पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

2. कार्तिक पूर्णिमा के गरीबों को चावल दान करने से चंद्र ग्रह शुभ फल देता है।

3. इसी तरह शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिला कर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।

4. कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें।

5. शादीशुदा व्यक्ति पूर्णिमा के दिन भूलकर भी अपनी पत्नी या अन्य किसी से शारीरिक संबंध न बनाएं वरना चंद्रमा के दुष्प्रभाव आपको व्यथित करेंगे। इस दिन पत्नी या किसी नन्ही बच्ची को उपहार दें।

6. पूर्णिमा पर चंद्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।

7. द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं। इससे विशेष समृद्धि के योग बनते हैं। नवग्रह प्रसन्न होते हैं।