24hnbc आज का पंचांग 6 नवंबर
Saturday, 05 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 15 शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण षष्ठी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 21, रवि-उल्लावल 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 नवम्बर सन् 2020 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरान्त पुष्य नक्षत्र का आरंभ, सिद्ध योग प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक उपरान्त साध्य योग का आरंभ, गर करण सायं 07 बजकर 01 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ।
चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 48 मिनट तक मिथुन उपरान्त कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्ली 6 नवंबर: सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 6 नवंबर: शाम 05 बजकर 32 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट से।
अमृत काल अगले दिन सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक।
आज के उपायः आज शुक्रवार का दिन है। मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)