24 HNBC News
24hnbc जाने 2020 में कब कब है शादी के शुभ मुहूर्त
Wednesday, 25 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

26 नवंबर को चातुर्मास की समाप्ति होगी। इसके साथ ही शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हों जाएंगे। पंचांग के अनुसार 26 नवंबर 2020 से 11 दिसंबर 2020 तक मांगलिक विवाह के कई शुभ मुहूर्त बने हुए हैं। अब मांगलिक विवाह, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य किए जा सकेंगे। देवउठनी एकादशी के बाद जो मांगलिक कार्य चातुर्मास में वर्जित माने गए थे वे सभी कार्य आरंभ हो जाएंगे।धार्मिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2020 में देवउठनी एकादशी के अगले दिन से शुभ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो रहा है यानी 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक 11 दिनों के शुभ मुहूर्त मांगलिक विवाह के लिए बने हुए हैं। उसके बाद 16 दिसंबर 2020, बुधवार से खरमास का आरंभ हो जाएगा, जिसकी वजह से सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। तत्पश्चात विवाह के लिए अगले साल यानी अप्रैल 2021 से शुभ विवाह का शुभारंभ होगा।2020 में पंचांग के अनुसार विवाह के शुभ मुहूर्त-नवंबर 2020- 26, 29, 30 नवंबर।दिसंबर 2020- 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10, 11 तक। अत: इस शुभ मुहूर्तों में वैवाहिक कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा