24hnbc पुलिस कल्याण पंप पर फिर शुरू हुआ डिजिटल भुगतान बंद होने के पीछे की कहानी
Tuesday, 01 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 2 नवंबर 2022। कई माह तक पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप बिलासपुर में डिजिटल पेटीएम बंद रही हां कार्ड डेबिट या क्रेडिट से भुगतान हो जाता था लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी जब पूरे शहर में डिजिटल पेटीएम हँस कर स्वीकार है तो पुलिस पेट्रोल पंप पर क्यों नहीं. .....?
इसके पीछे एक ठगी की कहानी है बिलासपुर शहर के कुछ सभ्रांत कहे जाने वाले युवाओं ने 1-2 नहीं कई स्थानों पर कार में पेट्रोल डाल आया डिजिटल तकनीक से भुगतान किया और कुछ मिनट बाद अदा की गई रकम डिजिटल तरीके से वापस ले ली गई। बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप इन युवाओं ने खासा नुकसान पहुंचाया यह खबर ना तो अखबारों में छपी न ही अन्य माध्यमों में किसी प्रभावशाली ने इस ठगी के प्रकरण को कहीं नहीं लीक होने दिया कहा जाता है कि पेट्रोल पंप वालों को नुकसान हुई रकम गुपचुप तरीके से वापस की गई इस शर्त पर की शिकायत नहीं करेंगे उस समय के अधिकारियों ने तब से पेटीएम के माध्यम से भुगतान न लेने का आदेश दिया और पुलिस पेट्रोल पंप पर डिजिटल भुगतान स्वीकार करना बंद कर दिया। अब फिर से चालू है यह नहीं पता कि पूर्व के स्कैंडल से निपटने के लिए अब सुरक्षात्मक उपाय क्या किया गया।