24 HNBC News
24hnbc चुनाव दूर पर नेता आए मतदाता के पास, जोरदार रहा छठ उत्सव....
Monday, 31 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 1 नवंबर 2022। विधानसभा चुनाव में भले ही अभी 1 साल हो पर बिलासपुर के अरपा नदी के किनारे छठ के प्रारंभ से समापन के दिन तक जमकर मतदाताओं की पूजा होती है। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री, मंत्री, उदितमान्य नेता सभी कोई इस पावन अवसर पर पूजा, अर्चना का कोई भी मिस करना नहीं चाहते. ...... कुछ को छठ मैया का आशीर्वाद तुरंत मिलता दिखाई भी देता है और कुछ को हमेशा मिलता दिखाई दे रहा है। जिन्हें बिलासपुर शहर में इस त्यौहार के प्रारंभ होने का इतिहास ज्ञात है वे जानते हैं और नए लोग को बताना जरूरी है कि 1 नवंबर 2001 राज्य स्थापना के बाद कैसे निगम क्षेत्र के बाहर इसे घाट को सरकारी वित्तीय मदद कैसे दी गई घाट के पास के कितने वृक्ष हटाए गए और उस वक्त के मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने हटाए गए वृक्षों के स्थान पर दूसरी ओर कितना वृक्षारोपण कराया और दही हांडी फोड़ी..... जब-जब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है तब कैसे कैसे नेता मतदाता के नजदीक आता है ।
राजनीतिक विश्लेषक समय-समय पर अप्रवासी मतदाताओं के बढ़ते प्रभाव के बारे में चर्चा भी करते हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दुहाई देने वालों ने छठ के प्रतिस्पर्धा में स्थानीय संस्कृति के भोजली के लिए चर्चा भी की वैसी गरिमा और भव्यता का प्रयास भी किया पर भोजली को लेकर वह सम्मान और दबदबा बनता दिखता ही नहीं. . . . . दीपावली का समय है सो चर्चा राउत नाचा की भी हो जाए इसका भी दबदबा कम हुआ है शायद बाजार की ताकतों ने सब का बैंड बजा दिया है या फिर मतदाता दबाव समूह बनाने में कामयाब नहीं हो रहा। इस बार छठ में जो नए नेता पूजा अर्चना करने पहुंचे उनमें एक टिकट के दावेदार बताए जाते हैं और एक स्वयं को राजनीति में बतौर प्रवक्ता स्थापित कर रहे हैं। 
भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधानसभा विधायक के साथ अन्य जाने पहचाने नेताओं के अतिरिक्त डॉ अभिराम शर्मा दिखाई दिए जिनके बारे में बताया जाता है कि इन दिनों क्लीनिक के अतिरिक्त सामाजिक संपर्क में खासे सक्रिय हैं। कुछ का कहना है कि आर एस एस की पसंदीदा सूची में उनका नाम बिलासपुर विधानसभा से ऊपर है। 
दूसरा चर्चित चेहरा एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास का है लगातार 1 साल से विभिन्न राजनीतिक जनवादी मुद्दों पर प्रखर नजर आते हैं और शहर की राजनीति में ताजगी भरा चेहरा दिखाई देते हैं। आप की महिला नेत्री भी पूजा के विभिन्न अवसरों पर सक्रिय दिखाई दी, कांग्रेस के सभी नेता बिलासपुर शहर विधायक सहित अपने प्रतिस्पर्धीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिन पर अलग-अलग समय पर आए गए। 
दैनिक अखबारों में पूर्व की अपेक्षा छठ पर्व का विवरण कम होता जा रहा है बाजार बताता है सब का संबंध आर्थिक है।