24 HNBC News
24hnbc दिवाली के त्योहार के दौरान, फटाका एवं अन्य व्यवसाय करने वालों का मिल रहा अच्छा सहयोग...... डॉ. उज्वाला
Saturday, 22 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर,23 अक्टूबर 2022 । दिवाली त्योहार के दौरान बिलासपुर आम आदमी पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला कराडे लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है एवं आम नागरिकों और व्यापारियों से मुलाकात कर रही है इस दौरान डा. कराडे को समर्थन भी लोगों का मिल रहा है दिवाली के ठीक 1 दिन पहले आज डॉ कराडे ने अपनी टीम के साथ मिलकर पुलिस ग्राउंड स्थित फटाका मार्केट का भ्रमण किया और पटाखा व्यापारियों से मिलकर उनके हालचाल की जानकारी ली, इस दौरान पटाखा व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला वही आम आदमी पार्टी को लेकर सभी के विचार बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं, वहीं व्यापारियों से मिलकर डॉ कराडे ने इस वर्ष की खरीदी बिक्री और व्यापार को लेकर व्यापारियों से जानकारी ली व्यापारियों ने खुलकर अपनी उत्सुकता डॉ कराडे के सामने जाहिर की, लगातार अलग-अलग जगहों में भ्रमण कर डॉ कराडे अपने और आम आदमी पार्टी के पक्ष में जन समर्थन जुटा रही है वही बड़ी संख्या में शहरवासी अब डॉ कराडे को लेकर उनके समर्थन में उनके साथ घूमते भी नजर आ रहे हैं। व्यापारियों से मिलकर डॉक्टर कराडे ने एक दिया आम आदमी पार्टी और एक दिया बिलासपुर के बदलाव के लिए जलाने का निवेदन की है जिसे व्यापारी और आम लोगों ने सहज ही स्वीकार किया है।