रमन की तेज चाल अचानक गई थम भाजपा में बदला प्रदेश अध्यक्ष, फिर नेता प्रतिपक्ष पर नहीं रुक रही गुटबाजी
Saturday, 22 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 23 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में भाजपा और उनके नेता कांग्रेस की गुटबाजी पर खूब बयान देते हैं अब प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष बदल जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ भाजपा में गुटबाजी समाप्त नहीं हो रही है। कुछ ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बर्थडे के बदले अपनी ताकत दिखाई और राज्य में कई दौरे किए, भाजपा के संगठन सचिव बीएल संतोष ने कहां अपने दौरे के कार्यक्रम को एक तरफा ना बनाएं बल्कि संगठन के साथ मिलकर दौरा करें साफ बात है 2023 के चुनाव में हाईकमान छत्तीसगढ़ ने डॉ रमन सिंह को सीएम चेहरा बनाने के मूड में नहीं है। बताया जाता है कि अपने कुछ खास पत्रकारों के बीच डॉ रमन सिंह ने कहा वे राजपूत हैं चुपचाप रह कर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनकी अंदरूनी नाराजगी 2019 में लोकसभा चुनाव में बेटे की टिकट कट जाने की भी है। हालांकि बाद में यह नाराजगी ना छपे यह प्रबंध भी मीडिया मैनेजर्स ने किया । इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर डॉक्टर रमन सीधा हमला बोल रहे हैं कभी वे सीएम को सोनिया गांधी का एटीएम बताते हैं तो कभी होने से इस्तीफा मांगते हैं साफ समझ में आ रहा है कि डॉक्टर रमन सबसे पहले भाजपा में ही अपना स्थान सुरक्षित कर रहे हैं।