24 HNBC News
24hnbc 22 या 23 धनतेरस कब जाने.....?
Friday, 21 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. हालांकि इस साल धनतेरस के त्योहार को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है. कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ 23 अक्टूबर को. इस विषय में वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक मालवीय ने विस्तार से जानकारी दी है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पंच दिवसीय महापर्व 22 अक्टूबर शनिवार से आरंभ होगा. इस साल धनतेरस का त्योहार दो दिवसीय होगा. देवताओं के प्रधान चिकित्सक भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में यह पर्व मनाया जाता है. धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है, संपन्नता आती है और माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
इस बार धन त्रयोदशी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी शनिवार को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर लग रही है और 23 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इस अवसर पर अधिकांश लोग शुभ मुहूर्त में अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुरूप वस्तुएं खरीदते हैं. इसमें भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति, सोने-चांदी के आभूषण, धातु के बर्तन, श्रीयंत्र और कुछ विशेष चीजें जैसे कि वाहन, जमीन, फ्लैट आदि शामिल हैं.
इस साल धनतेरस के त्योहार को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है. कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ 23 अक्टूबर को. इस विषय में वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक मालवीय ने विस्तार से जानकारी दी है.