24 HNBC News
24hnbc भोयांश पिटाई से भयभीत छोडा प्रयास पब्लिक स्कूल
Monday, 17 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2022। बिलासपुर के शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली यह घटना स्कूल प्लस, कोचिंग प्लस, हॉस्टल इज इजीइक्वल सक्सेस, असल में यह सूत्र वाक्य ही गलत है। आज यहीं से छात्रों का शोषण और वालों को का दोहन होता है। इन शिक्षा के ठेकेदार, माफिया तत्व को कौन समझाए कि स्कूल और कोचिंग दो अलग-अलग पढ़ाई के तरीके हैं। इन्हें धंधे के लिए हॉस्टल के साथ नहीं मिलाना चाहिए पर यह हो रहा है। सरकंडा थाने में 24 सितंबर को दाखिल एफआईआर के अनुसार प्रयास पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कक्षा ग्यारहवीं के भोयांश को रात्रि 12:30 बजे निर्ममता पूर्वक क्रिकेट स्टंप से पीटा। जांच अधिकारी ने बताया कि टूटा हुआ स्टंप जब्ती किया गया। प्राचार्य को हिरासत में लिया गया था पीड़ित छात्र के पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 18 तारीख को एक पत्र सौंपा और अन्य किसी स्कूल में दाखिले का निवेदन किया ...... सवाल उठता है कि छात्र जिस हॉस्टल में रहता है वह हॉस्टल स्कूल से संबद्ध है या नहीं यदि कोचिंग से संबद्ध है, तो प्राचार्य रात्रि 12:00 बजे वहां क्या कर रहे थे। हॉस्टल की जिम्मेदारी वार्डन की होती है न कि प्राचार्य की, इन सब प्रश्नों के साथ जब हमने प्रयास अकडमी के प्रशासनिक खंड में बात की तो डेक्स पर उपलब्ध व्यक्ति ने हमसे कहा कि सब कुछ पुलिस से पूछिए। हमने प्राचार्य को निष्कासित कर दिया है स्कूल कोचिंग हॉस्टल और ग्रुप ऑफ कॉलेज जैसी संस्थाओं के प्रशासनिक डेक्स पर बैठने वाले को इतना नहीं पता कि पुलिस या पुलिस का जांच अधिकारी पिटाई और उस कारण दर्ज एफआईआर और धाराओं के ही संदर्भ में जवाब दे सकता है, अन्य प्रश्नों के जवाब दो प्रयास पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को ही देने होंगे जो हॉस्टल के नाम पर 50 हजार प्रति छात्र लेता है।