24 HNBC News
पुलिस की सक्रियता के लिए दिया हार्दिक धन्यवाद सामाजिक सौहार्द्र बना रहे के लिए महमंद की ग्राम पंचायत है सजग...... नागेंद्र राय
Tuesday, 18 Oct 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2022। ग्राम पंचायत महमंद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने उनके द्वारा पंचायत क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि कैसे कुछ असामाजिक तत्व और षड्यंत्र कारी कैसे क्षेत्र की आबोहवा को खराब करने के लिए गैरकानूनी कार्यो को बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही इस तरीके का षड्यंत्र कर रहे हैं कि क्षेत्र में सामाजिक सौभाग्य खराब हो। ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच नागेंद्र राय ने बिलासपुर प्रेस क्लब में बताया कि, ग्राम पंचायत में बढ़ते हुए शहरीकरण का दबाव है और बिलासपुर नगर पालिक निगम की सीमा रेखा समाप्त होने के बाद महमंद प्रथम ग्राम पंचायत है इस क्षेत्र में बड़े निजी शिक्षा संस्थान हैं जिसमें बड़ी संख्या में रोज छात्रों का आना जाना है। यह छात्र केवल बिलासपुर से जाते हो ऐसा नहीं है इनमें से काफी छात्र बिलासपुर शहर के बाहर से भी हैं यहां तक की अन्य प्रदेशों से भी आए हैं। रेलवे क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र से लगी पंचायत होने के कारण बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति एवं निजी संस्थाओं के कर्मचारी परिवारों ने यहां पर अपने घर बनाए हैं। ग्राम पंचायत में एक तरफ नशे के कारोबार पर पूरी तरह नियंत्रण लगा रखा है दूसरी ओर धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान डीजे बजाने की मनाही है। सूर्य अस्त के पहले ही मूर्तियों का विसर्जन करने की परंपरा है विसर्जन के दौरान लोकल वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा ही बनाए जाते हैं सड़क पर विसर्जन के दौरान हुड़दंग मय डांस नहीं किया जाता यह सब कुछ उन लोगों को पसंद नहीं जो क्षेत्र में सौहार्द्र बिगाड़ना चाहते हैं। लगभग 1 वर्ष पूर्व स्थानीय हनुमान मंदिर की मूर्ति रात में क्षतिग्रस्त हुई सुबह मंदिर व्यवस्थापकों को बाद में पता चला उसके पूर्व ही बाहर के उपद्रव कारी तत्व बड़ी संख्या में गांव का माहौल खराब करने एकत्र हो गए तब अभी स्थानीय पुलिस की मदद से तनाव कारी परिस्थिति से निपटा गया और जल्द से जल्द दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई और किसी भी तरह का उत्तेजना से बचा गया। दशहरा उत्सव के बाद जब पंडाल खाली हो गया तो एक युवक को कुछ स्थानीय लोगों ने जो कि नशा किए थे ने चाकू मार दिया जैसे ही वारदात का पता चला पंचायत के लोगों ने मोहल्ले वासियों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच सकी और स्थानीय पुलिस की मदद से तत्काल आरोपियों को पकड़ पाया गया। अभी हाल ही में गांव के युवकों के पास काफी मात्रा में अवैध हथियार मिले हैं हथियार पकड़ने में कामयाब हुई पुलिस प्रशासन को पंचायत प्रतिनिधियों ने हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि त्योहारी सीजन निकल जाने के बाद पंचायत प्रतिनिधि औपचारिक रूप से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिलेंगे उन्हें धन्यवाद देंगे तथा पंचायत में उन सभी पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अवैध हथियारों को ना केवल समय रहते पकड़ा बल्कि अपराधियों को अंदर भी भेजा। ग्राम पंचायत के उपसरपंच नागेंद्र राय ने लाल खदान के इतिहास पर कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि इस क्षेत्र में दो दो बड़े उद्योग हुआ करते थे षड्यंत्र कार्यों ने उद्योगपतियों से गलत तरीके से लाभ लेने की नीयत के चलते क्षेत्र में अशांति फैलाई और अपना लाभ लिया परिणाम दोनों उद्योग बंद हो गए आज इतने सालों बाद इस क्षेत्र में फिर से विकास कार्य होते दिखाई दे रहे हैं नहीं कॉलोनी बस्ती दिखाई दे रही है तो ऐसे ही तत्व फिर से इस क्षेत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीघाट डकैती को महमंद बिल्लू श्रीवास हत्याकांड से जोड़कर उसे गैंगवार बताया जाता है इतनी रहस्यमई जानकारी कौन दे रहा है इसकी भी जांच परख होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई बार चुनाव में हाथ आजमा चुके प्रत्याशियों को जब जनता नकार चुकी है तो वह इसी तरह के काम करके लाभ उठाना चाहते हैं।