24hnbc वॉल स्ट्रीट जनरल में छपा विज्ञापन, खलबली मची भारत की राजनीति में
Saturday, 15 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2022। भारतीय राजनीति में शीघ्र ही बड़ा विवाद होने वाला है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल में एक विज्ञापन छपा विज्ञापन में वित्त मंत्री सीतारमण सुप्रीम कोर्ट के जजों ईडी और देवास एन्ट्रीक्स मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों को वांटेड बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। 13 अक्टूबर को छपे इस विज्ञापन में लिखा गया है कि मिलिए उन अधिकारियों से जिन्होंने भारत को निवेश के लिए असुरक्षित जगह बना दिया। इसमें 11 लोगों को प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। अमेरिकी सरकार के 2016 के ग्लोबल मैगनिटस्की कि कानून के तहत कार्यवाही की मांग की गई है। यह विज्ञापन तब छपा जब भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के दौरे पर हैं। विज्ञापन अमेरिका की गैर सरकारी संस्था फ्रंटियर और फ्रीडम ने जारी किया। विज्ञापन में 11 लोगों के नाम दिए गए हैं जिन के बाद लिखा है मोदी सरकार के इन अधिकारियों ने राजनीतिक और व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों का हिसाब चुकता करने के लिए राज्य की संस्थाओं को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके कानून का शासन खत्म कर दिया है। भारत को निवेशकों के लिए असुरक्षित बना दिया है। अखबार में छपे विज्ञापन में जिन लोगों के नाम दिए हैं उनमें वृत्त मंत्री निर्मला सीतारमन, एंट्रिक्स के चेयरमैन राकेश शशि भूषण, सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता, एडीशनल सॉलीसीटर जनरल एन वेंकटेश रमन, जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस वी रामा सुब्रमण्यम, सीबीआई डीएसपी आशीष पारीक, डीडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर ए सादिक मोहम्मद नेजनार, असिस्टेंट डायरेक्टर आर राजेश और स्पेशल जज चंद्रशेखर शामिल हैं इस विज्ञापन के सामने आने के बाद भारत में कई लोग इसकी निंदा कर रहे हैं कुछ ने इस विज्ञापन के पीछे किसी और शख्स के होने की बात कही है पूरा मामला मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी देवास से जुड़ा है।