24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 15 अक्टूबर
Friday, 14 Oct 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।
राष्ट्रीय मिति आश्विन 23, शक संवत 1944, कार्तिक कृष्ण षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 29, रवि-उल्लावल 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अक्टूबर सन् 2022 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अपराह्न 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।
गर करण सायं 5 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 1 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : स्कन्द षष्ठी व्रत।
सूर्योदय का समय 15 अक्टूबर 2022 : सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 अक्टूबर 2022 : शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात को 11 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : सवा सौ ग्राम काले तिल को बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शाम के वक्त पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)