24 HNBC News
24hnbc कांग्रेस नेता अहमद पटेल का आज होगा अंतिम संस्कार
Wednesday, 25 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का पार्थिव शरीर बुधवार को गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर लाया गया, जहां उन्हें एक अस्पताल में रखा गया।गुरुवार को सुबह पैतृक गांव पीरामन में पटेल के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पीरामन में पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पटेल के पार्थिव शरीर को शाम के समय विमान से वडोदरा लाया, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिये सड़क मार्ग से अंकलेश्वर ले जाया गया ।