24 HNBC News
24hnbc ऑनलाइन गेमिंग के विरुद्ध बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अपील
Tuesday, 27 Sep 2022 18:00 pm

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 28 सितंबर 2022। सबसे पहले बिलासपुर पुलिस को बधाई कि उन्होंने ऑनलाइन गेम्स के जरिए बैटिंग और सट्टा लिखाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की, साथ ही पूरे समाज के लिए अब एक बड़ा प्रश्न उठ गया है कि हर हाथ में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल को वे अपने उपयोग के लिए कैसे इस्तेमाल करेंगे या कभी इरादतन तो कभी बेवकूफी से गैर कानूनी काम में फसते जाएंगे। जागरूकता दो स्तर पर जरूरी है पहले उन लोगों के लिए जो मोबाइल उपयोग कर रहे हैं और नियमों को अच्छे से समझते हैं। दूसरा उनके लिए जिन्होंने पढ़ाई में उपयोगिता के कारण मोबाइल ले लिए हैं और नियमों को नहीं समझते ऐसे में पालकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे हमेशा इस बात पर नजर रखें कि घर के बच्चे और युवा मोबाइल पर कर क्या रहे हैं इस संबंध में बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक अपील भी जारी की है।