24hnbc आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त संगठन को किया गया भंग..... संतोष श्रीवास्तव
Tuesday, 27 Sep 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 सितंबर 2022 । छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी और माननीय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय एवं प्रदेश प्रभारी माननीय विधायक संजीव झा के अनुमोदन अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के आम आदमी पार्टी के समस्त संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी यथावत अपने पद पर बने रहेंगे। शीघ्र ही छत्तीसगढ़ राज्य में नए सिरे से संगठन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।केंद्रीय संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के संतोष श्रीवास्तव ,ने इस आशय का पत्र विज्ञप्ति/सूचना आज जारी कर सभी को सूचित किया है।