24hnbc आज का पंचांग 25 सितंबर 2022
Saturday, 24 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार :-
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। अमावस्या तिथि का श्राद्ध। जानिए रविवार के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में...
राष्ट्रीय मिति आश्विन 03, शक संवत 1944, आश्विन, कृष्ण अमावस्या, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09, सफर 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 सितंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग प्रातः 09 बजकर 05 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - आश्विन/महालय अमावस्या। सर्वपितृ श्राद्ध, चतुर्दशी/अमावस्या तिथि का श्राद्ध।
सूर्योदय का समय 25 सितंबर 2022 : सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 सितंबर 2022 : शाम 6 बजकर 14 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 सितंबर 2022 :
राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। - (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा