24hnbc आज का पंचांग 14 सितंबर, 2022
Tuesday, 13 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राहुकाल 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट दोपहर 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 23, शक संवत 1944, आश्विन, कृष्ण चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 29, सफर 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 सितंबर सन् 2022 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : चतुर्थी तिथि तर्पण श्राद्ध
सूर्योदय का समय 14 सितंबर 2022 : सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 सितंबर 2022 : शाम 06 बजकर 28 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2022 :
राहुकाल 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट दोपहर 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।
आज का उपाय : गणपति जी को दूर्वा और पान अर्पित करें।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)