24hnbc वाहन दुर्घटना से सड़क चलते आदमी की मौत, और विवेचना में घोर लापरवाही
Monday, 12 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 13 सितंबर 2022। पुलिस का जांच अधिकारी चाहे तो रस्सी सांप बन जाए और सांप रस्सी जिसे विस्तार से फिर कभी बताएंगे अभी तथ्य यह है कि हां 21 अगस्त को रात्रि लगभग 9:30 बजे बिलासपुर की ओर से हाईकोर्ट रोड पर जा रही एक स्कार्पियो ने काली मंदिर के सामने चिकन वायलर के पास एक 70 साल के व्यक्ति को रौंद दीया स्कॉर्पियो के भीतर बैठे सभी लोग विधि व्यवसाय से जुड़े हुए थे। शराब भी पी रखी थी बताया जाता है गाड़ी से निकलने के बाद उपस्थित लोगों ने इन लोगों की अच्छे से पिटाई करी तब सब लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। घटना की शिकायत हुई है जिस व्यक्ति को ठोकर लगी थी उसे अपोलो अस्पताल भेजा गया बताते हैं रात भर जीवन मौत से संघर्ष किया सुबह प्राण त्याग दिया यहां घटना स्थल पर पूरी कहानी ही बदल गई जिन लोगों को पब्लिक ने पीटा वह सब गायब हो गए उसके स्थान पर एक ड्राइवर जिसके पास वाहन चलाने का लाइसेंस है पैदा हो गया और नियम अनुसार कार्यवाही कराते हुए थाने से ही जमानत का हकदार बन गया। सवाल यह उठता है कि जिन सड़क चलते लोगों ने गाड़ी के भीतर से उतरने वाले लोगों की पिटाई की थी वह कहां गए पीटने के बावजूद घायल होने के बावजूद उन्होंने पीटने वालों के खिलाफ शिकायत क्यों नहीं की. .... जांच अधिकारी ने इतने बड़े चार चक्का वाहन में एक ही आदमी को होना पाकर जांच का दायरा क्यों नहीं बढ़ाया गाड़ी के भीतर रखा हुआ डिस्पोजल, चखना, दारू की बोतल कहां गायब हो गई। सूत्र बताते हैं कि पब्लिक ने जिन लोगों की पिटाई की थी उनमें से अधिकतर विधि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर के विज्ञापन के द्वारा यह संदेश दिया कि दुर्घटना हो जाने पर घटनास्थल से ना भागे और घायल को अस्पताल पहुंचाने का काम करें इस संबंध में उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय ने कई बार दिशा निर्देश भी जारी किए हैं यदि विधि व्यवसाय के जानकार ही घटना करने के बाद फरार होने लगेंगे तो क्या संदेश जाएगा। यदि यह लापरवाही नहीं की गई होती तो संभव था कि 70 साल के बुजुर्ग को समय पर इलाज मिलता और उसकी जान बचती यदि जांच अधिकारी सही से जांच करें तो एक 70 साल के कमाओ व्यक्ति की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सकता है। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब सुपुर्द नामा आवेदन पत्र लगेगा और गाड़ी मालिक अपनी चार चक्के के वाहन को थाने से उठाकर ले जाएगा।