24 HNBC News
24hnbc जिले की हारी हुई विधानसभा पर सीएम ने की विशेष समीक्षा
Sunday, 11 Sep 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 11 सितंबर 2022 । बिलासपुर जिला की हारी हुई 4 विधानसभा सीट पर वर्तमान वास्तविक हालात की जानकारी और समीक्षा आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर की, पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हवा होने के बावजूद कांग्रेस को केवल 2 सीट प्राप्त हुई थी शेष मस्तूरी, बेलतरा, कोटा और बिल्हा में हार का मुंह देखना पड़ा । तखतपुर में भी जीत का अंतर भी हद कम था आज की समीक्षा में ब्लॉक अध्यक्ष और पिछले चुनाव में हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ संगठन का महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद था संगठन की स्थिति बूथ पर पकड़, फ्लैगशिप योजनाओं की वास्तविक स्थिति के साथ प्रत्याशी के चेहरे पर भी बातचीत हुई लगता है कि मुख्यमंत्री 13 महीने बाद होने वाले चुनाव के लिए अब उल्टी गिनती प्रारंभ कर रहे हैं। एक तरफ उन्हें भाजपा के संगठन सत्ता और 3 सरकारी हथियारों से लड़ना है वहीं दूसरी ओर कई प्रयासों के बावजूद बिलासपुर में कांग्रेस की खेमेबाजी के नुकसान भी दिखता है। पर इतना निश्चित है कि 1 दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री बिलासपुर में रात्रि विश्राम कर रहे थे तब उन्होंने बिलासपुर शहर के दिखाई देने वाले पार्टी नेताओं से राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी और 1 दिन बाद ही हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों की अपने आवास पर समीक्षा से यह स्पष्ट है कि वह मैदानी समीक्षा का दाव अलग से जारी रखेंगे।