24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ के एनसीपी पदाधिकारी दिल्ली में है सक्रिय
Friday, 09 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 10 सितंबर 2022। 
 
11 सितंबर रविवार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एनसीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। अधिवेशन में भाग लेने एनसीपी के छत्तीसगढ़ पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं, अधिवेशन के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालातों से वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत भी करा रहे हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ में केवल कांग्रेस भाजपा ही नहीं एनसीपी और आप भी अपने अपने तरीके से अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की स्थिति आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण रहेगी कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल वर्मा ने बिलासपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन संकल्प छत्तीसगढ़ आयोजित किया तभी से इस बात पर पार्टी ने जोर दीया कि एक तरफ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडना है और दूसरी तरफ जनवादी मुद्दों पर जनता से सरोकार बढ़ाना है।