24 HNBC News
24hnbc सीट बेल्ट यात्री की जान बजाएगा सड़क पर खड़े व्यक्ति की जान बेमानी है
Friday, 09 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 10 सितंबर 2022। 
 
कार के अंदर बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य कर दिया गया है नहीं बांध देंगे तो जुर्माना भी होगा किंतु सड़क पर चलते पैदल आदमी की जान की हिफाजत कैसे होगी। इस पर कोई विचार नहीं करता हाल ही में काली मंदिर के सामने रायपुर जाने की ओर एक वाहन से टकराकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पूरे मामले में घटना स्थल को देखकर लगता है कि यह क्षेत्र तेज गति से चलने वालों के कारण असुरक्षित है। पहले इस रोड को सिक्स लेन बनाए जाने की बात कही जा रही थी जो बाद में नहीं हुआ। सड़क खत्म होने के ठीक बाद दुकानें शुरू हो जाती हैं चबूतरे पर सामान रखा होता है ग्राहक और उसकी दोपहिया व चार पहिया गाड़ी वही खड़ी रहती है यहां तक की रात के वक्त भी गाड़ियां लापरवाही से खड़ी रहती है। गाड़ियों के तेज गति से चलने गलत पार्किंग होने के कारण एक स्कॉर्पियो ने पहले एक 70 साल के बुजुर्ग को ठोकर मारी फिर गलत पार्क हुए किया कार को ठोका मामला एक व्यक्ति की मौत से ज्यादा है। पर पुलिस ऐसे मामलों को विस्तृत जांच का विषय ना बनाकर लीपापोती से निपटा देती है। अब तो लोक अदालत भी ऐसे मामलों को मुआवजा देकर खत्म करती है जब भी कोई प्रश्न उठता है तो उसके मुंह में मीठा डाल दिया जाता है ऐसा गुलाब गैंग में दो कलाकार जूही चावला और माधुरी दीक्षित ने ही सिखाया है।