24 HNBC News
24hnbc राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए एनसीपी के नेता
Friday, 09 Sep 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 9 सितंबर 2022 । 
 
एनसीपी के 11 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी दिल्ली रवाना हुए हैं। एनसीपी का 18 वां राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 तारीख को 10:00 बजे शुरू होगा। बिलासपुर से पदाधिकारी निलेश बिश्वास प्रवक्ता एनसीपी के साथ दिल्ली गए हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में पार्टी की दृष्टि से एनसीपी का राष्ट्रीय सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के बारे में विशेष सत्र रखा गया है जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ में पार्टी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और आगामी रीति नीति के संदर्भ में प्रदेश प्रभारी को बताएंगे और उन्हें से निकट भविष्य की चुनावी तैयारियों पर विचार मंथन करेंगे।