24hnbc आज का पंचांग 8 सितंबर 2022
Wednesday, 07 Sep 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
आज गुरु प्रदोष व्रत है और आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं लेकिन साथ ही राहुकाल और पंचक काल भी आज रहेगा। प्रदोष काल में रवि योग रहेगा। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 17, शक संवत् 1944, भाद्रपद शुक्ल, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 23, सफ़र 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 सितंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 46 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग रात्रि 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : प्रदोष व्रत
सूर्योदय का समय 8 सितंबर 2022 : सुबह 06 बजकर 2 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 सितंबर 2022 : शाम 06 बजकर 35 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 सितंबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल आधी रात के बाद 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक। रवि योग रात को 1 बजकर 46 मिनट से सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 सितंबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। पंचक रात को 12 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक।
आज का उपाय : तुलसी को कच्चे दूध में जल मिलाकर सीचें और शाम के वक्त घी का दीपक दिखाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)