24 HNBC News
24hnbc कवासी के बाद डॉ प्रेम का उमड़ा दारू ज्ञान, नशा मुक्ति के मंच से गिनाए शराब सेवन के लाभ
Wednesday, 31 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। शराब पर उल्टे सीधे बयान देने का कारनामा छत्तीसगढ़ में कवासी लखमा करते रहते हैं इस बार यह कारनामा स्कूली शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया है मामला बलरामपुर रामानुजगंज जिले का है यहां पर पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है बुधवार को इसी कार्यक्रम में वाड्रफनगर के एक कार्यक्रम में डॉक्टर साहब को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था उन्होंने अपने भाषण में आगंतुकों को खूब ज्ञान बांटा शराब पीने के सही तरीके बताएं। मंत्री महोदय ने हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला का जिक्र भी किया अच्छा हुआ पंकज उदास की गजल महंगी हुई शराब थोड़ी-थोड़ी पिया करो याद नहीं आई अन्यथा सरकार की आबकारी नीति कटघरे में खड़ी हो जाती मंत्री महोदय ने दारू में पानी कितना मिलाना चाहिए का समीकरण भी बताया गट गट ना पीने की सलाह दी धीरे-धीरे शराब पीने का फायदा भी बताया अब यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सो डॉक्टर साहब का मोबाइल कुछ दिन बंद ही रहेगा।