24hnbc केंद्रीय नेताओं ने दिया छत्तीसगढ़ पर ध्यान, भाजपा कार्यकर्ता में जागी उम्मीद की किरण
Tuesday, 30 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव लड़ना है तो छोड़ना होगा संगठन यह फरमान है छत्तीसगढ़ में भाजपा का, नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब बारी है उनकी टीम बनने की हाल ही में बिलासपुर के सांसद अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। विधानसभा चुनाव में उतरने के पूर्व वे अपनी टीम बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें अनुमति भी मिल गई है हालांकि नई टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद ही घोषित होती किंतु इसमें आयु का खास ख्याल रखा जाएगा और अधिकतर पदाधिकारी 50 से 55 के बीच के होंगे साथ ही ऐसे लोगों को पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा जिन्हें टिकट चाहिए। भाजपा के सूत्रों की माने तो 12 जिला अध्यक्षों को बदलने की पूरी तैयारी है जिसमें बिलासपुर शामिल है।
यह भी माना जा रहा है कि सुस्त वर्षों से जमे हुए गुट विशेष के पदाधिकारियों को इस बार पद नहीं मिलने वाला.. पार्टी के प्रति ईमानदारी पहला फार्मूला है। नियमों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष 8, महामंत्री 3, संगठन मंत्री 1, मंत्री 8, मोर्चा 7 और 22 प्रकोष्ठ हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पद निष्क्रियता का आरोप है, यही हाल महिला मोर्चा अध्यक्ष की भी है। ओबीसी मोर्चे पर भी नई नियुक्ति होगी और इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि पूरा चुनाव का गणित ओबीसी राजनीति पर है। किसान मोर्चे को भी नया अध्यक्ष मिलेगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ पर विशेष ध्यान दिया है जिससे सामान्य कार्यकर्ताओं में उम्मीद की किरण जागी है।