24hnbc मिशन अस्पताल में खुला वंदना आधे घंटे में हटा दिए गए बैनर क्या है माजरा
Sunday, 28 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जैक मैन मिशन अस्पताल परिसर में वंदना हॉस्पिटल खोलने की आहट मिल रही है इस संदर्भ में स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि वंदना हॉस्पिटल प्रबंधन वालों ने प्रक्रिया के संदर्भ में पूछताछ की थी किंतु आज तारीख तक कोई आवेदन पत्र वहां नहीं है इसी बीच रविवार के दिन लगभग 2:00 बजे गाड़ी में बड़े-बड़े बैनर होल्डिंग लेकर कुछ लोग मिशन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बाउंड्री वॉल के बाहर और अंदर होर्डिंग लगाए कोडिंग इतने बड़े थे कि मिशन अस्पताल के बोर्ड पूरी तरह ढक गए आश्चर्य की बात यह रही की वंदना हॉस्पिटल का बोर्ड वहां पर आधा घंटे ही रहा और बाद में मिशन अस्पताल वालों ने इसे हटा दिया बोर्ड में डॉक्टर रमन जोगी संगीता जोगी के नाम भी लिखे हुए थे वंदना हॉस्पिटल वालों का नाम डॉक्टर चंद्रशेखर उईके, डॉक्टर सर्वजीत मेरावी और डॉक्टर परितोष शर्मा लिखा हुआ था। पिछले 3 माह से मिशन अस्पताल परिसर के भीतर एक भवन में बिजली वायरिंग एसी कलर पेंटिंग के काम चल रहे थे और उसी भवन में नए अस्पताल खुलने की चर्चा थी। वंदना हॉस्पिटल इन दिनों शहर में किराएदारी विवाद को लेकर अक्सर चर्चा में रहा है वहीं मिशन अस्पताल पिछले कई साल से नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है यहां तक की कोविड-19 में भी यह अस्पताल केवल बोर्ड ही लगा सका परिसर के भीतर पूर्व शिक्षा सत्र में बिलासा नर्सिंग कॉलेज संचालन समिति रावतपुरा शिक्षा समिति संचालित था वह भी इस शिक्षा सत्र में बंद हो गया है उसके स्थान पर महादेव हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज खुल गया है कल इसके बोर्ड पर भी वंदना हॉस्पिटल का बैनर पेस्ट हो गया था जिसे बाद में फाड़ दिया गया।