24hnbc इमली पेड़ ने क्या बिगाड़ा था जो जड़ सहित उखाड़ फेंका
Monday, 29 Aug 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । एक तरफ एक एक पेड़ लगाने के लिए जतन किए जाते हैं वही 60 से 70 साल पुराना इमली का पेड़ अपना आशियाना बनाने के लिए जड़ से उखाड़ फेंका गया। शहर में वृक्षारोपण का संदेश देने के लिए कई होडिंग लगते हैं जिसमें बताया जाता है कि एक का पेड़ अपने जीवन काल में कितनी ऑक्सीजन देता है और मनुष्य के लिए कुछ ऑक्सीजन की कीमत कितनी होती है। सरकार ने भवन निर्माण के लिए जरूरत पड़ने पर पेड़ काटने का नियम बनाया है यहां तक की बिलासपुर की जिला अदालत में जब कुछ नए भवन बने थे तो न्यायालय के सक्षम अधिकारी ने पेड़ों को हटाने के लिए विधिवत जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी के पास आवेदन दिया पटवारी प्रतिवेदन से लेकर पूरी प्रक्रिया शुरू की गई और आखिर में सक्षम अधिकारी ने पेड़ हटाने की अनुमति दी। यदि न्यायालय स्वयं विधिवत अनुमति लेकर ही पेड़ काटता है तो निजी लोगों को इस प्रक्रिया का पालन करने में क्या आपत्ति हो सकती है पर गुलाब नगर क्षेत्र के रहवासी नियमों से स्वयं को ऊपर मानते हैं बताया जाता है कि इस क्षेत्र में इन दिनों भूमि के दाम ₹1200 प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा है। हम गांव की बात इसलिए कर रहे हैं कि इतना पैसा देकर भूमि का टुकड़ा खरीदने वाला शिक्षित और संपन्न तो होगा ही फिर जब जमीन खरीदेगा तो रजिस्ट्री कराएगा लाखों रुपए एक नंबर में बैंक के खाते के माध्यम से देगा साथ ही जमीन का डायवर्सन कर आएगा तो उसे अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काटने ही होंगे नगर निगम में आ जाने के कारण मकान बनाने के पूर्व नक्शा पास कराने के लिए निगम के जोन कार्यालय जाना ही होगा ऐसे में पेड़ काटने की विधि अनुमति ले लेना कौन सा कठिन काम है। अच्छा तो यह होता कि मकान के साथ इमली के पेड़ को भी कबूल करते पर जब इंसान इंसान के साथ नहीं रह पा रहा है तो पेड़ को कैसे सह लेता. ....।