24hnbc गली-गली, जुबा-जुबा है उसका नाम हर दिल अजीज
Wednesday, 24 Aug 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । सामाजिक लोकप्रियता पाने के लिए नेता क्या नहीं करते बैनर पोस्टर अखबारों में विज्ञापन से लेकर कई तरीकों के बाद भी लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाती ऐसे नेताओं को रतनपुर के एक युवा से सीख लेनी चाहिए...... ना कोई विज्ञापन, ना कोई बैनर पोस्टर, ना पोर्टल का खेल के बावजूद रतनपुर में होटल ठेला छोटा बड़ा दुकानदार कहीं भी पूछो सबकी जुबां पर उसी का नाम होता है। कुछ लोग उसके गैरकानूनी धंधों में संलग्न होने का अंदेशा व्यक्त करते हैं तो कुछ ईमानदार काम के प्रतीक समर्पित जरूरतमंदों की सहायता करने वाला बताते हैं और कहते हैं कि जो भी ईमान के बताए मार्ग पर चलेगा उसे सफल तो होना ही है ऊपर से नेकी और जरूरतमंदों की मदद ऐसे में दुआओं की भरमार है इसलिए तकदीर मेहरबान है। युवाओं को भरपूर विश्वास है कि इस बार भाई को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल से चुनाव मैदान में उतार दिया जाएगा और इस बार इस क्षेत्र से युवा चेहरे को राज्य की सबसे बड़ी पंचायत में मौका मिलेगा वह कहते हैं कि हर जरूरतमंद का मसीहा रात के अंधेरे में सूर्य की एक किरण यही है वह दिलों का शहजादा दूसरी ओर सरकारी सूचना तंत्र परेशान है और खोजबीन में लगा है की नीति के लिए धन कहां से बरस रहा है पर मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है।