24 HNBC News
24hnbc पार्किंग और फुटपाथ पर फूड ट्रक का कब्जा
Tuesday, 23 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सड़क किनारे लगने वाले ठेले स्वरोजगार देने वाले होते हैं किंतु इससे संबंधित दो विभागों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सड़क पर चलने का पहला अधिकार उन वाहनों का है जिन्होंने रोड टैक्स जमा किया है और सड़क की पीली पट्टी की दूसरी ओर जो साइड छुट्टी है वह दो काम से बनाई जाती है। पहला पार्किंग के लिए जगह और दूसरा फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए। बिलासपुर शहर में योजनाओं को उल्टा पुल्टा करने की आदत है फुटपाथ बनाने के लिए जो धनराशि आवंटित होती है उसी से बनाया तो फुटपाथ जाता है किंतु उस फुटपाथ को फूड ट्रक और ठेले वालों को रोजाना किराए पर दे दिया जाता है। दूसरा स्थान पार्किंग वाला है पूरे शहर में सड़क किनारे पार्किंग कम फूड ट्रक और ठेले ज्यादा दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ भवन जहां पर रोज दर्जन से ज्यादा व्हीआईपी का आना जाना लगा रहता है इस भवन के दूसरे रोड पर कांग्रेस भवन हैं कांग्रेस भवन के ठीक बाजू में सामुदायिक भवन है सत्ताधारी राजनीतिक दल का भवन होने के कारण इस रोड पर बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन आते हैं जिनकी पार्किंग के लिए ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं होती ऊपर से इसी क्षेत्र में दर्जनभर ठेले खड़े होने लगे हैं जिसके कारण सामान्य आवागमन बाधित हो रहा है पर इस समस्या का निदान ना तो ट्रैफिक पुलिस के पास है और ना ही नगर निगम के बाजार विभाग के पास दोनों को अपनी वैध अवैध कमाई से ही फुर्सत नहीं है।